गजबः शख्स ने रचाई कूकर से शादी, कहा- न बोलती है, न कुछ मांगती है, खाना भी अच्छा बनाती है

अपने जीवनसाथी को लेकर हर किसी के कुछ सपने होते हैं। ऐसे ही कई सपने हैं इंडोनेशिया (indonesia) में रहने वाले खोइरुल अनम (Khoirul Anam) नाम के शख्स के। खोइरुअ चाहते थे कि उनकी पत्नी बहुत ही कम बोले, उनके कुछ मांग न करे और खाना अच्छा बनाए। जब खोइरुअ (Khoirul Anam) को लगा कि ये सारे गुण उसके इलेक्ट्रिक राइस कूकर (rice cooker) में हैं, तो उसने उसी से शादी (marries to rice cooker) रचा ली। खोइरुअ ने इसके लिए बाकायदा समारोह आयोजित किया, जिसमें यह शादी संपन्न हुई। शादी की कई तस्वीरें खोइरुअ ने ट्विटर (Khoirul Anam twitter) पर पोस्ट कीं, जिसके बाद से ये जमकर वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट को अब तक 44,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और 13,5000 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है। तस्वीरों में खोइरुअ शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं कूकर को भी सफेद कपड़े (marries to rice cooker) पहनाए गए हैं। शादी 20 सितंबर को संपन्न हुई। खोइरुअ का कहना है कि इस कूकर में वो तीनों गुण हैं, जो उसे अपनी पत्नी में चाहिए थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uuGa3F
कोई टिप्पणी नहीं