24 बियर पीकर गर्लफ्रेंड से बना रहा था संबंध, फिर पार की हैवानियत की हद, लड़की की हुई मौत

इंग्लैंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक शख्स ने शारीरिक संबंध बनाते समय अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या (girlfriend murder) कर दी। दरअसल प्रेमी जरूरत से ज्यादा शराब के नशे में था और संबंध बनाते वक्त उसके इतनी जोर से अपनी गर्लफ्रेंड का गला दबाया कि उसकी मौत हो गई। इस मामले में टेसाइड क्राउन कोर्ट (Teesside Crown Court) ने दोषी को पांच साल से कम की सजा दी।डार्लिंगटन के रहने वाले 32 वर्षीय सैम पायबस (Sam Pybus) को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी मॉस (Sophie Moss) की हत्या के मामले में टेसाइड क्राउन कोर्ट ने पिछले महीने चार साल और आठ महीने सजा सुनाई है। पायबस पहले से शादीशुदा है, जबकि 33 साल की सोफी भी दो बच्चों की मां थीं। टेसाइड क्राउन कोर्ट (Teesside Crown Court) में सुनवाई के दौरान बताया गया था कि सैम पायबस (Sam Pybus) ने इस साल फरवरी महीने में ब्रिटेन के डार्लिंगटन में 24 बोतल बियर पीने के बाद सोफी मॉस (Sophie Moss) से उसके फ्लैट में शारीरिक संबंध बना रहा था और इस दौरान वह दस सेकंड या यहां तक कि करीब मिनटों तक प्रेमिका के गले पर दबाव डालता रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।सैम पायबस ने जांचकर्ताओं को बताया था कि वह बहुत नशे में था और जो कुछ हुआ था उसके बारे में उसे बहुत कम याद था। उसने बताया कि जब वह अगली सुबह उठा तो उसने सोफी को नग्न पाया और वो कोई जवाब नहीं दे रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, पाइबस ने मदद के लिए इमरजेंसी नंबर 999 पर कॉल नहीं किया और डार्लिंगटन पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण करने से पहले 15 मिनट तक अपनी कार में बैठकर सोचता रहा था कि आगे क्या करना है। पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई कि सोफी मॉस की मौत गला घोंटने से हुई है। पैथोलॉजिस्ट ने बताया कि मौत बहुत लंबे समय तक या जबरदस्ती गला घोंटने से हुई, हालांकि सोफी की बॉडी पर किसी अन्य तरह की हिंसा या चोट के निशान नहीं थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kY8DMl
कोई टिप्पणी नहीं