इस राजा के 5 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ थे संबंध, परेशान हो गया था पूरा देश, फिर लिया ऐसा खतरनाक फैसला

राजाओं और उनके रंगीन मिजाजों के कई किस्से किताबों और कहानियों में हम सभी ने पढ़ हैं। अब स्पेन के पूर्व राजा के ऐसे ही कई राज सामने आए हैं, जो सुर्खियां बंटोर रहे हैं। मामला जुड़ा है स्पेन के राजपरिवार से। ब्लैकमेल और भ्रष्टाचार के आरोपित स्पेन के पूर्व पुलिस कमिशनर जोस मैनियुल (Former Police Commissioner Jose Maniul) ने एक सुनवाई के दौरान संसद में यह खुलासा किया है। मैनियुल का दावा है कि स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस (Former King of Spain Juan Carlos) रंगीन मिजाज थे और उनके करीब पांच हजार महिलाओं से संबंध रहे हैं। इतना ही नहीं मैनियुल (Jose Maniul) का आरोप है कि कार्लोस (Juan Carlos) की इस रंगीन मिजाजी से देश की बदनामी हो रही थी। वहीं खुफिया एजेंसियां भी परेशान थीं। उन्हें डर था कि राजा की इस प्रवृत्ति के कारण कहीं देश की महत्वपूर्ण और गुप्त जानकारी अन्य देशों को पता न चल जाए। मैनियुल का दावा है कि पूर्व राजा की इस समस्या से निजात पाने के लिए उनके शरीर में फीमेल हार्मोन (female hormones) डालने पड़े थे। ऐसा उनके शरीर में पुरुष हार्मोन कम करने के लिए किया गया।मैनियुल (Jose Maniul) का दावा है कि इसके पीछे ‘नेशनल इंटेलिजेंस सेंटर’ (National Intelligence Center) के तत्कालीन मुखिया और पूर्व राजा के करीबी रहे फेलिक्स सन्ज रोल्डन (Felix Sanz Roldan) का दिमाग था। जबकि रोल्डन का कहना है कि उन्हें यह बात पूर्व राजा की गर्लफ्रेंड और कारोबारी कोरिन्ना से पता चली थी। कोरिन्ना साल 2004 से 2009 के दौरान पूर्व राजा की प्रेमिका रही थीं। जुआन कार्लोस ने साल 1975 में स्पेन के राजा की गद्दी संभाली थी। वह साल 2014 तक स्पेन के राजा रहे थे। जुआन के ऊपर ‘जुआन कार्लोस: द किंग ऑफ 5000 लवर्स ’ (Juan Carlos: The King of 5000 Lovers) किताब भी लिखी जा चुकी है। किताब में दावा है कि स्पेनिश सिंगर, बेल्जियन गवर्नेस और इटालियन प्रिंसेस से भी उनके संबंध रह चुके हैं। किताब में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व राजा कार्लोस ने सिर्फ 6 महीने में 62 महिलाओं संग शारीरिक संबंध बनाए थे। वर्तमान में कार्लोस अबू धाबी में रह रहे हैं। पैसों की हेरा-फेरी करने के आरोप में उन्हें देश निकाला दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घोटाला सामने आने के बाद वह देश छोडकऱ फरार हो गए थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jAierm
कोई टिप्पणी नहीं