Breaking News

अनोखा विरोधः 50 एयर होस्टेस ने चौराहे पर खड़े होकर उतार दिए अपने कपड़े, जानिए क्यों


इटली में हुई एक घटना ने सब को अचंभित कर दिया। एक साथ 50 एयरहोस्टेस (Italy air hostess) बीच चौराहे कपड़े उतारती नजर आईं। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, इटली की राष्ट्रीय एयरलाइन (national airline of italy) से बर्खास्त किए जाने और वेतन में कटौती किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में लगभग 50 एयर होस्टेस शामिल हुईं। उन्होंने रोम के टाउन हॉल में चौराहे पर खड़े होकर अपने कपड़े उतार (air hostesses took off clothes) दिए।जानकारी के मुताबिक इटली की एयरलाइन कंपनी में वेतन कटौती पर सभी एयरहोस्टेस (Italy air hostess) का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध कर रही एयरहोस्टेस ने आरोप लगाया कि उनकी मेहनत की बदौलत उनकी कंपनी को सफलता मिली लेकिन अब उनके साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। चौराहे तक ये एयरलाइंस की सभी एयर होस्टेस अपनी यूनिफॉर्म में आई और चौराहे पर आकर अपनी ड्रेस उतारकर लाइन (Italy air hostess) में खड़ी होकर प्रदर्शन किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jyI9Qb

कोई टिप्पणी नहीं