जवाहर नवोदय विद्यालय के 32 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने परिसर को किया सील

कर्नाटक के कोडुगू में स्थित एक आवासीय स्कूल के 32 बच्चे कोरोना पॉजिटिव (32 children FOUND Corona positive) होने के बाद हड़कंप मच गया है. स्थानीय प्रशासन ने सावधानी के तौर पर स्कूल परिसर को (Temporarily sealed the school premises) अस्थाई तौर सील कर दिया है. कोडुगू जिले के मेडिकेरी में स्थित (Jawahar Navodaya Vidyalaya located in Medikeri of Kodagu district) जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा (children from class 9th to 12th have been found corona positive) के बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.जिस स्कूल में बच्चे कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मिले हैं उसमें कुल 278 बच्चे पढ़ते हैं और स्कूल प्रशासन जब बच्चों का रूटीन कोरोना टेस्ट कर रहा था तो उस टेस्ट में 32 बच्चे (32 children were found corona positive) कोरोना पॉजिटिव मिले. बच्चों के अलावा स्कूल का एक स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव है. मिली जानकारी के अनुसार जो 32 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें 10 लड़कियां तथा 22 लड़के हैं और सभी 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं. 10 बच्चों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं जबकि 22 बच्चों में किसी तरह का लक्षण सामने नहीं आया है.जिला प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो जिलाधिकारी के साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर स्थिति को संभाला और यह बच्चों को उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की. देश के अधिकतर राज्यों में फिलहाल कोरोना का संक्रमण काबू में है लेकिन कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pPuus3
कोई टिप्पणी नहीं