Breaking News

अचानक से समुद्र में तैरने लगे 24 भूतिया जहाज, लोगों में दहशत, फिर ऐसे खुला राज


जापान में पानी में डूबे 24 जहाज एक के बाद एक अचानक सतह पर आ गए। घटना ने जहां लोगों को अंचभित कर दिया, वहीं लोग इन जहाजों को भूतहा जहाज (Lost ghost ships) करार दे रहे हैं। ये जहाज इवो जीमा द्वीप (Iwo Jima Island) के पश्चिमी किनारे पर जमा हैं। इसके बाद जहाजों के तट पर लौटने का रहस्य सुलझा लिया गया है।रिपोट्र्स के मुताबिक जापान के फुकुतोकू-ओकानोबा ज्वालामुखी (Fukutoku-Okanoba Volcano) में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद भूकंप के तेज झटके आए। इस वजह से 24 जहाज पानी के अंदर से सतह पर आ गए। फिर वो धीरे-धीरे तैरते हुए लहरों के साथ तट के किनारे पहुंच गए। इनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे।जानकारों के मुताबिक 1945 में जब द्वितीय विश्व युद्ध (II world war) हुआ था, तो इवो जिमा की लड़ाई के दौरान कई अमरीकी जहाज डूब (Lost ghost ships) गए थे। उस दौरान 20 हजार जापानी सैनिकों ने 70 हजार अमरीकी सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ी। इस लड़ाई में बहुत से जहाजों को नुकसान पहुंचा था, जो डूबकर तल में समा गए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XW0Sh7

कोई टिप्पणी नहीं