Breaking News

बांग्लादेश से चोरी छिपे भारत में घुसे थे 10 लोग, लेकिन भारतीय पुलिस ने कर दिया ऐसा बुरा हाल


उत्तरी त्रिपुरा पुलिस (North Tripura Police) ने अवैध रूप से त्रिपुरा में प्रवेश करने के आरोप में महिलाओं सहित 10 बांग्लादेशी नागरिकों (10 Bangladeshis arrested) को दो वाहनों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें असम जाने वाले वाहनों से पकड़ा गया। पहली घटना में कुल मिलाकर चार बांग्लादेशी नागरिकों (4 Bangladeshis arrested) को चुराईबाड़ी चेक पोस्ट पर एक बस से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि सभी चार घुसपैठिए त्रिपुरा के सिपाही जाला जिले में स्थित कमलासागर से अवैध रूप से त्रिपुरा में प्रवेश कर गए। इसी तरह असम-त्रिपुरा सीमा (Assam-Tripura border) पर छह बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, चार महिला घुसपैठियों सहित कुल छह लोग हैं। असम के करीमगंज जिले में पुलिस ने अलग-अलग वाहन तलाशी अभियान के दौरान बिना वैध कागजात के यात्रा करने के मामले में 10 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों (infiltrators in india) और एक संदिग्ध भारतीय दलाल को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अलग-अलग वाहनों के जरिए त्रिपुरा से असम में प्रवेश करने के दौरान इन्हें पकड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक (Bangladeshi Citizen in India) कथित तौर पर काम करने के लिए चेन्नई जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि पूर्व में भी ये लोग इसी रास्ते से अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसे थे और दक्षिण भारत में काम करने गए थे। बाजारीचेरा पुलिस थाने के प्रभारी मनोरंजन सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध विदेशी नागरिकों को पिछले 24 घंटे के दौरान सीमावर्ती त्रिपुरा से प्रवेश करने के दौरान पकड़ा गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vZXHBN

कोई टिप्पणी नहीं