Breaking News

भूकंप के झटकों से थर्राया ये देश, होने लगी ईट और पत्थरों की बारिश, देखें खौफनाक VIDEO


ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न शहर आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से थर्रा उठा। रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता वाले इस भूकंप से कई इमारतें हिल गईं और दीवारें ढह गईं। भूकंप की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए। सुबह करीब 9 बजे भूकंप से पूरा शहर कांप गया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके सैकड़ों किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। शक्तिशाली भूकंप के बाद मेलबर्न के चैपल स्ट्रीट में हर ओर मलबा फैल गया। यह क्षेत्र यहां का लोकप्रिय शॉपिंग एरिया है। इमारतों से ईट-पत्थर सडक़ों पर आकर गिरने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही भूकंप आया, वह बाहर निकलकर सडक़ की ओर भागे। पूरी बिल्डिंग कांप रही थी। सारी खिड़कियां, शीशे हिल रहे थे-जैसे कोई पावरफुल लहर आ रही हो। ऐसा पहले कभी भी महसूस नहीं किया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CvfGSu

कोई टिप्पणी नहीं