कल इतिहास रचने जा रही है मोदी सरकार, बौखला उठा है चीन, जानिए पूरा मामला

भारत कल यानी 23 सितंबर को इतिहास रचने जा रहा है। भारत ऐसी मिसाइल का परीक्षण करने जा रहे हैं, जिससे चीन के भी होश उड़े हुए हैं। दरअसल इस मिसाइल का नाम अग्नि-5 है और ये न्यूक्लियर हथियारों को ले जाने में सक्षम है। खास बात यह है कि 5000 किलोमीटर तक रेंज की इस मिसाइल की जद में चीन के कई शहर भी आ जाएंगे। मीडिया में मिसाइल के टेस्ट की खबरों के बीच अपनी विस्तारवादी नीतियों के लिए कुख्यात चीन भी शांति और सुरक्षा की बातें करने लगा है। भारत ने इसी साल जून में अग्नि प्राइम का भी टेस्ट किया था और अग्नि-6 पर भी काम कर रहा है।इस मिसाइल के सेना में शामिल होने के बाद भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हो जाएगा, जिनके पास न्यूक्लियर हथियारों से लैस इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बनाया है। ये भारत के पास मौजूद लंबी दूरी की मिसाइलों में से एक है। डीआरडीओ ने अग्नि सीरीज की जिस मिसाइल को 2008 में डेवलप करना शुरू किया था। उसका सॉलिड फ्यूल टेस्ट पहली बार 2012 में किया गया था। उसके बाद 2013, 2015, 2016 और 2018 में हुए हर टेस्ट में इसकी नई ताकत सामने आती रही। अब 23 सितंबर को भारत इसका पहली बार ओपन टेस्ट करने जा रहा है। यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है। इसकी स्पीड मैक 24 है, यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा। अग्नि-5 को कहीं भी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल भी बेहद आसान है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lTfo1k
कोई टिप्पणी नहीं