न्यूयॉर्क पहुंचे PM Modi, लगे वंदे मातरम के नारे, आज UNGA की मीटिंग को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज न्यूयॉर्क पहुंच गए गए हैं। जहां वो UNGA के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक करने और क्वाड समिट में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में वाशिंगटन से न्यूयॉर्क को निकले थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के अगले पड़ाव के बारे में जानकारी दी। अरिंदम बागची ने अपने ट्वीट में लिखा, धन्यवाद, वाशिंगटन! एक ऐतिहासिक क्वाड समिट और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए न्यूयॉर्क प्रस्थान कर गए हैं। न्यूयॉर्क पहुंचने पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “आज न्यूयॉर्क शहर में उतरा। भारतीय समयानुसार 25 सितंबर की शाम 6:30 बजे UNGA को संबोधित करूंगा। न्यूयॉर्क में पीएम नरेंद्र मोदी ने होटल के बाहर लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खड़े लोगों ने वहां ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने की। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह ‘संयुक्त राष्ट्र जनरल डिबेट’ में विश्वभर के नेताओं को संबोधित करेंगे। विश्व संगठन को संबोधित करने वाले वह पहले वैश्विक नेता होंगे। UNGA में भारत अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान के यूएनजीए भाषण के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पर दिए गए बयान का जवाब देगा। इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है और दक्षिण एशिया में स्थायी शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान पर निर्भर है। इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक करने के बाद मोदी ने वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी। पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के साथ समाप्त होगी। जिसमें COVID-19 महामारी, आतंकवाद से निपटने की जरूरत, जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों सहित वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस साल की UNGA का विषय है ‘कोविड-19 से उबरने की आशा के बीच स्थायी रूप से पुनर्निर्माण, लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o4bLrZ
कोई टिप्पणी नहीं