Breaking News

3.07 करोड़ रुपये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति, जानिए कहां-कहां जमा है संपत्ति


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति 3.07 करोड़ रुपए है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले साल उनकी संपत्ति 2.85 करोड़ रुपए थी जिसमें इस साल 22 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। कई दूसरे मंत्रियों की तरह, पीएम मोदी का शेयर बाजार में कोई निवेश नहीं है। प्रधानमंत्री की तरफ से किए गए सेल्फ डिक्लेरेशन के मुताबिक उनका निवेश 8.9 लाख के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, 1.5 लाख की जीवन बीमा पॉलिसियों और L&T इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के रूप में है। जिसे उन्होंने साल 2012 में 20,000 रुपए में खरीदा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति में वृद्धि मुख्य रूप से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की गांधीनगर शाखा में उनके फिक्स्ड डिपाजिट के कारण हुई है। पीएम द्वारा दायर स्व-घोषणा के अनुसार, फिक्स्ड डिपाजिट की राशि 31 मार्च 2021 को 1.86 करोड़ रुपए थी, जबकि पिछले साल 1.6 करोड़ थी। प्रधानमंत्री मोदी के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं जिनकी कीमत 1.48 लाख रुपये है। 31 मार्च, 2021 को उनका बैंक बैलेंस 1.5 लाख रुपए और कैश 36,000 रुपए है जो पिछले साल की तुलना में कम है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है। 2002 में खरीदी गई उनकी एक मात्र आवासीय संपत्ति का मूल्य 1.1 करोड़ रुपए है। यह एक संयुक्त संपत्ति है और इसमें पीएम का केवल एक-चौथाई हिस्सा है। कुल 14,125 वर्ग फुट की इस संपत्ति में से, पीएम मोदी के हिस्से में 3,531 वर्ग फुट की जमीन है। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान, सरकार ने निर्णय लिया था कि सार्वजनिक जीवन में अधिक पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रीय मंत्रियों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में स्वेच्छा से अपनी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा करनी होगी। पीएम मोदी की घोषणाएं सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं और इसे प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zHWzmi

कोई टिप्पणी नहीं