Breaking News

LIC के इस प्लान में रोज जमा कराएं बस इतने रुपए, आपको मिलेंगे 10.33 लाख


आज हम आपको एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पॉलिसी के तहत अगर आप 24 की उम्र में रोज 76 रुपये बचा रहे हैं तो 21 साल बाद आपको 10.33 लाख रुपये मिलेंगे। इस पॉलिसी में प्रीमियम टर्म और पॉलिसी टर्म एक समान है, यानी जितने वर्षों के लिए पॉलिसी होगी, उतने ही वर्षों तक प्रीमियम भरना होगा।अगर आप 18 साल से अधिक उम्र के हैं तो आप इस पॉलिसी को ले सकते हैं। इसमें आपको दो तरह का बोनस मिलता है। पॉलिसी जितनी पुरानी होगी, वेस्टेड सिंपल रिविजनरी बोनस का फायदा भी उतना अधिक मिलेगा। वहीं एडिशनल बोनस का लाभ उठाने के लिए पॉलिसी का 15 वर्षों का होना जरूरी है। अगर पॉलिसी के दौरान व्यक्ति की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को सम अश्योर्ड का 125 फीसदी डेथ बेनिफिट मिलेगा। टर्म के बाद मौत होने पर सम अश्योर्ड के बराबर पैसा नॉमिनी को मिलेगा। इसमें मिनिमम सम अश्योर्ड 1 लाख रुपये तक है और मैक्सिमम की कोई सीमा नहीं है। इस पॉलिसी के साथ एक्सिडेंटल डेथ एंड डिसएबिलिटी राइडर, एक्सिडेंट बेनेफिट राइडर, न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनेफिट राइडर मिलते हैं। इस पॉलिसी की एक खासियत यह भी है कि आप एकमुश्त या इंस्टॉलमेंट में मैच्योरिटी या डेथ बेनेफिट ले सकते हैं। इस पॉलिसी पर टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। एलआईसी प्रीमियम कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप 24 साल की उम्र में 5 लाख का सम अश्योर्ड खरीदते हैं और पॉलिसी टर्म 21 साल है तो आपका सालाना प्रीमियम 26,815 रुपये होगा। छमाही प्रीमियम 13548 रुपये, तिमाही प्रीमियम 6845 रुपये और मासिक प्रीमियम 2281 रुपये होगा। 21 वर्षों में आप 563705 रुपये जमा कराएंगे और मौजूदा बोनस के आधार पर आपको मैच्योरिटी पर 10 लाख 33 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं 5 लाख रुपये का रिस्क कवर भी मिलेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DMJknH

कोई टिप्पणी नहीं