पाकिस्तान में क्वेटा शहर में भीषण धमाका, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी बचाव दल ने दी है। एधी फाउंडेशन के बचाव विभाग में प्रबंधक संचालन क्वेटा, मोहम्मद जीशान ने बताया, यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई जब हमलावर ने विस्फोटक से लदी मोटरसाइकिल को शहर के बाहरी इलाके में फ्रंटियर कॉप्र्स (एफसी) के काफिले के एक वाहन में टक्कर मार दी।शहर के पुलिस सूत्रों ने बताया कि एफसी के काफिले को शहर में हजारा समुदाय के अल्पसंख्यक जातीय समूह को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सौंपा गया था और जब यह हमला हुआ तो यह अपनी नियमित गश्त पर था। बचाव अधिकारी ने कहा कि एफसी कर्मियों और राहगीरों सहित घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच के बाद बम निरोधक दस्ते ने बताया कि हमले में करीब 5 से 6 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।अभी तक किसी भी समूह ने हमले का दावा नहीं किया है। आगे की जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h0wQ24
कोई टिप्पणी नहीं