पेट्रोल की कीमतों पर पड़ रहा अमरीका में बढ़ रही बेरोजगारी का असर, जानिए आज की कीमत

अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। रविवार को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ने और अनुमान के अनुरूप अर्थव्यवस्था के पटरी पर नहीं लौैटने के कारण बने दबाव के कारण सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X0nAnS
कोई टिप्पणी नहीं