Breaking News

भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने BIG BOSS OTT को लेकर किया सबसे चौंकाने वाला खुलासा, देखें VIDEO


बिग बॉस और कॉन्ट्रोवर्सीज का नाता पुराना है। शो के स्क्रिप्टेड होने की खबरें भी अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। रीसेंटली शो से एलिमिनेट हुईं अक्षरा सिंह ने भी कुछ ऐसा ही आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि उनसे सवाल पूछने वाले लोग जाने-पहचाने ही थे।
उन्होंने शो के होस्ट करण जौहर पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है। बिग बॉस ओटीटी में संडे का वार में डबल एलिमिनेशन हुआ। भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह और सिंगर मिलिंद गाबा का शो से इविक्शन हो गया। मिलिंद और अक्षरा का नॉमिनेशन दिव्या अग्रवाल के साथ हुआ था। इविक्शन के बाद अक्षरा सिंह के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें उन्होंने शो के मेकर्स और होस्ट पर बायस्ड होने के आरोप लगाए हैं। संडे का वार में अक्षरा से ऑडियंस ने सवाल पूछे थे। अक्षरा वीडियो में कहती नजर आईं, जिन लोगों को दर्शक बनाकर सवाल पुछवाया गया, वे टीम के ही लोग हैं। वो कोई ऑडियंस नहीं थी, उन लोगों के चेहरे जाने-पहचाने थे। तो मैं एकदम से ब्लैंक हो गई कि ये क्या हो रहा है। जब अचानक से आप पर कोई चढ़ने लगे तो लगता है कि मैंने तो कुछ किया नहीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3naVu3N

कोई टिप्पणी नहीं