प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, कहा - किसानों के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता

यूपी के मुजफ्फरनगर में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महापंचायत का आयोजन हो रहा है. उधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है. प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज सकते हुए कहा है कि किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता.अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, किसान इस देश की आवाज हैं. किसान देश का गौरव हैं. किसानों की हुंकार के सामने किसी भी सत्ता का अहंकार नहीं चलता. खेती-किसानी को बचाने और अपनी मेहनत का हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ है.मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली किसान महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं. अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. किसान महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया जा रहा है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n3f0PI
कोई टिप्पणी नहीं