Breaking News

कंगना रनौत बनीं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता, पीली साड़ी में ढाया कहर


मशहूर फिल्म अभिनेत्री और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकीं जयललिता की जिंदगी पर आधारित फिल्म थलाइवी 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म का उनके फैंस को भी लंबे समय से इंतजार है। हाल ही फिल्म का एक रोमांटिक गाना तेरी आंखों में रिलीज हो गया है। इस गाने में कंगना रनौत पीली साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। सफेद फूलों का गजरा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इस गाने में जयललिता और एमजीआर की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को दिखाया गया है। गाने में कंगना के साथ रोजा फेम एक्टर अरविंद स्वामी नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरमान मलिक और प्राजक्ता शुक्रे ने गाया है। इस गाने का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है, जबकि गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।पिछले दिनों कंगना ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था-ये एक आइकॉनिक पर्सनैलिटी की कहानी है जो केवल बड़ी स्क्रीन के लिए ही बनी है। अब फिल्म थलाइवी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। तेजस, धाकड़, टीकू वेड्स शेरू में नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस कंगना तेजस, धाकड़, टीकू वेड्स शेरू और इमली जैसी फिल्मों में भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म टीकू वेड्स शेरू अगले साल रिलीज होगी वहीं अन्य फिल्में इस साल के आखिर तक सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती हैं। फिल्म धाकड़ में कंगना एक्शन करती नजर आएंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mR2AKI

कोई टिप्पणी नहीं