महज 12 साल की बच्ची ने गूगल मैप के जरिए धरती पर खोजी ऐसी अनोखी चीज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

तकनीक ने इंसान को कई तरह से समक्ष बना दिया है। इतना सक्षम की एक बारह साल की बच्ची ने गूगल मैप के जरिए पृथ्वी में एक अनजाने होल (छेद) की खोज कर दी। इस बच्ची की इस खोज को देखकर लोग दंग हैं।रिपोट्र्स के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम की 12 वर्षीय रोरी चैपमैन ने पृथ्वी के बीच में एक छेद की खोज की है। इस होल का पता तब चला जब वो वेस्ट किर्बी में हिलब्रे द्वीप के पास ऑनलाइन रूट की तलाश कर रही थी। लड़की ने वहां पर अपने परिवार के साथ जाने का प्लान बनाया था। जूम करने पर उसे पता चला कि वहां पर एक होल है।मामले में रोरी चैपमैन ने कहा कि मैंने अपनी मां के साथ मैप पर हिलब्रे द्वीप को देखा है। हमें उस जगह के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। मैप पर रास्ता खोजते हुए उनको उसमें अजीब सी चीज नजर आई। ध्यान से देखने पर पता चला कि वहां पर एक छेद है। ये बात अपने 36 वर्षीय पिता को बताई, वो भी इसे देखकर हैरान रह गए। अब विशेषज्ञ इस छेद की पड़ताल कर रहे हैं। जब इस बात का जिक्र फेसबुक पर किया गया तो यह तेजी से वायरल हो गया। विशेषज्ञों के मुताबिक हिलब्रे द्वीप कई द्वीपों का एक अनूठा समूह है, जिसके अंदर बहुत सी प्राकृतिक चीजें हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h9oS73
कोई टिप्पणी नहीं