ये है दुनिया का सबसे रहस्यमयी जीव, डायनासोर से पहले पृथ्वी पर है मौजदू, जानिए कितना है खतरनाक

अमरीका में एक ऐसा जीव खोजा गया है जिसके बारे में कहा जा रहा हैा कि यह डायनासोर से पहले पृथ्वी पर पाया जाता था। इस उभयचर जीव को साउथ फ्लोरिडा की तामियामी नहर में खोजा गया। फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमीशन के मुताबिक यह जीव जमीन और पानी दोनों जगहों पर रहते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। लोग इस अजीब से कीड़े नुमा जीव को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसे रबर जैसा खिलौना भी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक मील दक्षिण में इस जीव को खोज लिया गया था, लेकिन इसकी पहचान करने में वैज्ञानिकों को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। डीएनए जांच के बाद इसकी पहचान सीसिलियन के रूप में हुई। इसकी एक और पहचान टाइफ्लोनेक्टेस नटान के रूप में भी हुई जो डायनासोर से पहले पाए जाते थे।कोलमैन फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में हर्पेटोलॉजी कलेक्शन मैनेजर कोलमैन शेही का मानना है कि सीसिलियन के बारे में विज्ञान में कम जानकारी उपलब्ध है लेकिन यह खतरनाक नहीं है। संभवत: यह छोटे जानवरों को खाता होगा और बड़े जानवर इसे अपना शिकार बनाते होंगे। यह दक्षिण फ्लोरिडा में पाई जाने वाली एक और गैर-देशी प्रजाति हो सकती है। सेसिलियन ज्यादातर दक्षिण और मध्य अमरीका, अफ्रीका और दक्षिणी एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। प्राय: जमीन और भाप में छिपे रहते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fn5uSP
कोई टिप्पणी नहीं