गजबः पाकिस्तान के इन दो दोस्तों के बीच आई दरार और पोस्ट हो गया वायरल, अब मिल रहे हैं 38 लाख रुपए

सोशल मीडिया की मीम्स की दुनिया भी निराली है। युवाओं में मीम का क्रेज है और इसी ने एक युवक की किस्मत बदल दी। कुछ साल पहले वायरल मीम ‘फ्रेंडशिप एंडेड विद मुदासिर ’ यानी मुदासिर से दोस्ती खत्म को नॉन फंजिबल टोकन (एनएफटी) नीलामी में 52,530 डॉलर (करीब 38 लाख रुपए ) की कीमत वाले बीस इंथेरियम टोकन पर बेचा गया। साल 2015 में मुदासिर से दोस्ती खत्म कर नए दोस्त सलमान से दोस्ती की घोषणा वाला फेसबुक पोस्ट वायरल हुआ था। तब से लोग इस मीम का इस्तेमाल कर रहे हैं। लंदन के एक स्टार्टअप ने इसे खरीदा है। यह मीम गुजरांवाला के आसिफ रजा राणा नामक व्यक्ति ने फोटोशॉप से बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। वहीं राणा ने बताया कि मुदासिर आज भी उनके दोस्त हैं। वे अक्सर मिलते हैं। मीम के बिकने पर उन्होंने नीलामी में बोली लगाने वालों को शुक्रिया कहा।राणा ने बताया, मैं कभी नहीं जानता था कि ये पोस्ट इतना वायरल हो जाएगा और यह पूरी दुनिया में फैल जाएगा। कई समाचार एजेंसियों ने हमारा इंटरव्यू लिया। हमने अपने बारे में एक कार्टून भी बनाया है। पोलैंड के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। मुझे दो या तीन लोगों से पोलिश वीजा के प्रस्ताव मिले। उन्होंने वहां की दीवारों पर मेरा नाम भी लिख दिया था। दिलचस्प बात यह है कि पोस्ट के वायरल होने के बाद राणा और अहमद ने एक एक दूसरे तक दोस्ता का हाथ बढ़ा दिया है। अपने पैच-अप के बाद, राणा ने फेसबुक पर एक और तस्वीर पोस्ट की और लिखा, मुदासिर के साथ दोस्ती फिर से हो गई। अब मुदासिर और सलमान दोनों ही मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। राणा और अहमद स्पष्ट रूप से करीब थे, लेकिन विश्वास के मुद्दों और कथित स्वार्थ के कारण दोनों अलग हो गए थे। अंत भला तो सब भला। राणा को न सिर्फ यह दोस्त वापस मिला बल्कि नीलामियों से मिला पैसा भी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fqV04V
कोई टिप्पणी नहीं