Breaking News

तूफान को भी पीछे छोड़ देगी ये ट्रेन, इसकी रफ्तार जानकर उड़ जाएंगे आपके होश


मुंबई से दिल्ली का सफर एक घंटे में। न्यू यॉर्क से वॉशिंगटन तक की दूरी केवल 30 मिनट में पूरी। सुनने में यह अटपटा जरूर लग रहा है, लेकिन निकट भविष्य में संभव होने जा रहा है। यह संभव होगा स्विट्जरलैंड में हाइपरलूप सिस्टम के जरिए। जानकारी के अनुसार स्विट्जरलैंड के एक स्टार्टअप ने एक हाइपरलूप सिस्टम की अपनी योजना का खुलासा किया है जो यात्रियों को आल्प्स के नीचे 745 मील प्रति घंटे तक की गति से सफर कराएगी। मंथी स्थित फर्म स्विसपॉड एक हाइपरलूप सिस्टम का वादा कर रही है जो यात्रियों और कार्गो को जिनेवा से ज्यूरिख तक सिर्फ 17 मिनट में पहुंचा देगी। इसी तरह इसके जरिए न्यूयॉर्क शहर से वॉशिंगटन डीसी तक की 226.2 मील की दूरी केवल आधे घंटे में पूरी होगी। जबकि कार से इस दूरी को पूरा करने में करीब 4 घंटे लगते हैं।जानकारी के अनुसार हाइपरलूप सिस्टम की रफ्तार करीब 1200 किमी प्रति घंटा तक होगी यानी मुंबई से दिल्ली का सफर महज 60 मिनट में पूरा हो पाएगा। यह स्विट्जरलैंड में चलने वाली ट्रेनों की यात्राओं की अवधि का नौवां हिस्सा और अमरीकी ट्रेनों की अवधि का सातवां हिस्सा है। फर्म के सीईओ और सह-संस्थापक डेनिस ट्यूडर के अनुसार स्विसपॉड चार से पांच साल में अपने हाइपरलूप को बाजार में उतार सकता है। फर्म मिनी टेस्ट साइट पर नौ महीने के भीतर अपनी टेक्नोलॉजी को टेस्ट करेगी।खास-खास :-1000-1200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की जा सकती यात्रा।-1910 में अमरीकी इंजीनियर रॉबर्ट गोडार्ड ने पेश किया था हाइपरलूप सिस्टम का कॉन्सेप्ट।-2013 में स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने भी इस सिस्टम में ली थी रूचि।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jFvCcW

कोई टिप्पणी नहीं