देश में बेरोजगारी को लेकर पीएलएफएस की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, उड़ेंगे मोदी सरकार के होश

देश में बेरोजगारों की संख्या को लेकर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक बेरोजगारों में सबसे बड़ा हिस्सा स्नातकों का रहा है, यह 17.2 फीसदी है। यह सर्वे जुलाई 2019 से लेकर जून 2020 के बीच कराया गया। आंकड़ों में सभी राज्यों की कुल बेरोजगारी दर 4.8 फीसदी रही है।राज्यवार आंकड़ों की बात की जाए तो यहां बिहार, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करने वालों का हाल बाकी देश के मुकाबले बहुत बुरा है। बिहार में 85 फीसदी तक डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले बेरोजगार हैं।जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट में मौजूद आकंड़ों में कोरोना की पहली लहर का भी समय शामिल रहा है। इस दौरान बड़े पैमाने पर लॉकडाउन हुआ था और लोग बेरोजगार हो गए थे। बेरोजगारों के उस आंकड़े में बड़े पैमाने पर पढ़े लिखे लोग जरूर रहे होंगें। कोरोना से हालात जिस हिसाब से तेजी से बदल रहे हैं, उससे साफ है कि आनेवाले दिनों में सेवा क्षेत्र और दूसरे तमाम क्षेत्रों में काम कर रहे पढ़े लिखे लोगों पर इसका असर होगा।कौन-कितना बेरोजगारग्रेजुएट - 17.2 फीसदीडिप्लोमा या सर्टिफिकेट धारक - 14.2 फीसदीपोस्ट ग्रेजुएट - 12.9 फीसदीउच्च माध्यमिक- 10.1 फीसदीमाध्यमिक- 7.9 फीसदी
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C1yjhA
कोई टिप्पणी नहीं