गजबः जिसे प्लेन क्रैश में मरा मान चुके थे, वो बेटा 45 साल बाद लौटा घर

केरल के कोल्लम में विमान हादसे में मृत माने जाने वाले एक युवक की 45 साल बाद अपने घर लौटने की खबर सामने आई है। दरअसल 1976 में मुंबई में इंडियन एयरलाइंस के विमान के क्रैश होने के बाद एक व्यक्ति को मृत मान लिया गया था और अब 45 साल बाद वो अपने घर लौटा है। युवक की पहचान सज्जाद थंगल के रूप में हुई है। उनकी उम्र 70 साल है। उनकी 91 वर्षीय मां मिठाई के साथ घर पर उनका इंतजार कर रही थी। परिजनों ने बताया कि थंगल की मां ने कभी बेटे के वापस आने की आस नहीं छोड़ी थी। थंगल के घर पहुंचते ही दोनों गले मिले कुछ देर तक रोते रहे। उनके स्वागत के लिए उनके गांव को पूरी तरह से सजाया गया था और कई स्थानीय नेताओं ने भी इस अवसर पर शिरकत की। 1976 में मुंबई में विमान दुर्घटना के बाद थंगल का जीवन पलट गया, जिसमें प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रानी चंद्रा सहित 95 लोगों की जान चली गई।विमान हादसे का थांगल पर बहुत गहरा पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस और साइकोलॉजिकल प्रभाव पड़ा, क्योंकि इसमें उनके दोस्त सुधाकरण की भी मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में ही रहकर वीजा और पासपोर्ट फॉर्म भरने और कैटरिंग जैसे छोटे-मोटे काम करके जिंदगी गुजारना शुरू कर दिया। लेकिन, परिवार वालों से संपर्क की कोशिश कभी नहीं की। 2019 में उन्हें एक आश्रम में भर्ती कराया गया, क्योंकि वे बहुत ही कमजोर, बूढ़े और बीमार हो चुके थे। वहां रहकर वे धीरे-धीरे वो ठीक होने लगे और उन्होंने अपनी जिंदगी की कहानी बयां करनी शुरू कर दी। इसके बाद उनका अपने परिजनों से संपर्क हो पाया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rLEVf4
कोई टिप्पणी नहीं