Breaking News

तालिबानी आतंकियों पर कहर बनकर टूट पड़ी अफगान आर्मी, महज 24 घंटों में बिछा दी इतनों की लाशें


अफगानिस्तान में सरकारी सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान तालिबान के 570 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, पिछले 24 घंटों के दौरान नंगरहार, खोस्त, लोगर, पक्तिया, कंधार, हेरात, फराह, जोज्जान, समांगन, हेलमंद, तखर, कुंदुज और पंजशीर प्रांतों में सुरक्षा बलों के अभियान में 579 तालिबान आतंकवादी मारे गये और 161 अन्य घायल हो गये। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद से इस देश में तालिबान के हमले बढ़ गये हैं। तालिबान हमलों को रोकने के लिये सुरक्ष बल ने भी अपने अभियान तेज कर दिये हैं। वहीं अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह में जारी हवाई हमले, रॉकेट हमले और संघर्ष के बीच पिछले 48 घंटों के दौरान 20 नागरिकों की मौत हो गई और एक स्वास्थ्य क्लिनिक एवं एक स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने मीडिया को बताया कि तालिबान आतंकवादी उन जिलों में छिपे हुये थे जहां क्लिनिक और स्कूल क्षतिग्रस्त हुये हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन जिलों में तालिबान आतंकवादियों को लक्षित करते हुये अमेरिकी विमान बी-52 स्ट्रैटोफ़ोट्र्रेस से हवाई हमले किये गये। मीडिया ने अमेरिकी रक्षा सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका ने तालिबान से लड़ने के लिए बी-52 स्ट्रैटोफ़ोट्र्रेस विमान अफगानिस्तान भेजे हैं। पिछले वर्ष इस विमान से अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत जोज्जान की राजधानी शेबरगन में आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किये गये थे। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद से इस देश में तालिबान के हमले बढ़ गये हैं। अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकी की वापसी 11 सितंबर तक पूरा हो जाने की संभावना है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jEJnsu

कोई टिप्पणी नहीं