Breaking News

इसे कहते हैं किस्मतः 15 साल तक घर के स्टोर रूम में पड़ा रहा चीनी फूलदान, अब बिका साढ़े पांच करोड़ में


कहते हैं देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है साउथ लंदन में रहने वाले एक परिवार के साथ। इस परिवार ने जिस फूलदान को पुराना समझ कर स्टोर रूम में रख दिया है, अब वह करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए (550,000 पाउंड ) में बिका है। दरअसल, यह परिवार भले ही इसे आम फूलदान मान रहा था, लेकिन यह बेहद खास निकला। इस ट्विन-हैंडेड (दो हत्थों वाले ) फलांकाई गुलाबी रंग के फूलदान पर कियानलॉन्ग सम्राट का निशान है। माना जा रहा है कि इसका निर्माण 1735 से 1796 के बीच हुआ होगा। सेलबोर्न के नीलामीकर्ताओं का कहना है कि संभव है इसे साल 1899 से 1901 में बॉक्सर विद्रोह के दौरान चीन के इंपीरियल पैलेस से लूटा गया था।परिवार ने बताया कि उनके पिता दक्षिण लंदन में एक डेमलिशन कंपनी चलाते थे। 1980 के दशक में एक ग्राहक ने भुगतान के रूप में उन्हें यह फूलदान दे दिया था। इस फूलदान को उनके पिता ने अपने बैडरूम में रखा। पिता के निधन के बाद परिवार ने इसे स्टोर रूम में रख दिया। करीब 15 साल तक परिवार ने इसपर ध्यान ही नहीं दिया। हाल ही में परिवार ने उसे बेचने का सोचा तो उन्हें पता चला कि 12 इंच का यह फूलदान बेशकीमती है। परिवार का कहना है कि उनकी सारी चिंताएं खत्म हो गई हैं। अब उनके पास भविष्य संवारने के लिए काफी रुपए हैं। यह फूलदान उनकी उम्मीद से करीब 36 गुना महंगा नीलाम हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gEDon0

कोई टिप्पणी नहीं