खुशखबरीः अब एक अगस्त से बैंक हॉलिडे वाले दिन भी मिलेगी सैलरी, RBI ने लिया ऐसा बड़ा फैसला

अगस्त 2021 से रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पेमेंट नहीं रुकेगा, यानी तय डेट पर ही सैलरी और पेंशन का भुगतान हो जाएगा। दरअसल, रिजर्व बैंक ने ऐलान किया है कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस यानी एनएसीएच अब सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एनएसीएच के माध्यम से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि का भुगतान होता है। 1 अगस्त से एनएसीएच की सुविधा 7 दिन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी। ऐसे में यदि आपने अपने बैंक खाते से किसी भी तरह की EMI या बिल के अपने आप भुगतान या ECS की सुविधा ले रखी है, तो 1 अगस्त से खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें। यदि आप ऐसा नहीं करते और बैलेंस कम होने के कारण भुगतान फेल होता है तो बैंक या अन्य वित्तीय संस्था द्वारा आप पर पेनल्टी लगाई जा सकती है। मौजूदा सिस्टम के तहत रविवार को पर्याप्त बैलेंस ना होने और सोमवार को पैसा जमा होने पर किस्त या बिल का भुगतान सोमवार को होता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i8G8u1
कोई टिप्पणी नहीं