Breaking News

Raj Kundra Case: टॉपलेस, न्यूड और इंटिमेट सीन के लिए करवाते थे कॉन्ट्रैक्ट साइन, पुलिस के हाथ लगी कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी


राज कुंद्रा पोर्न वीडियो मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। राज और उनके साथियों के वॉट्सऐप चैट पहले ही मीडिया में आ चुके हैं। अब पोर्न वीडियो शूट करने से पहले साइन करवाए जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट की ये कॉपी पुलिस के पहुंची है। इस ऐग्रीमेंट में बोल्ड, न्यूड और इरॉटिक सीन देने की अनुमति के बारे में लिखा है। रिपोर्ट्स है कि पोर्न वीडियो बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस मॉडल्स से इस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवाते थे। पूनम पांडे भी पहले कॉन्ट्रैक्ट का जिक्र कर चुकी हैं।पूनम पांडे आरोप लगा चुकी हैं कि राज कुंद्रा और उनके साथियों ने धमकी देकर एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने को कहा था। अब एक कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं कि अडल्ट कॉन्टेंट बनवाने वाले प्रोडक्शन हाउस ये कॉन्ट्रैक्ट शूट से पहले लड़कियों से साइन करवाते थे। इस कॉन्ट्रैक्ट में फिल्म का टाइटल या प्रोडक्शन कंपनी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं है। कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है, मुझे खुशी है कि आपने फ्लिज मूवीज बैनर तले मुझे अपनी नई वेब सीरीज में बतौर आर्टिस्ट कास्ट किया जो कि दुनिया के लीडिंग ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस कॉन्ट्रैक्ट में इरॉटिक कॉन्टेंट को लेकर कंसेट भी है।इसमें लिखा है, इस फिल्म के लिए मैं इंटीमेट, इरॉटिक, बोल्ड सीन करने को तैयार हूं जिसमें लिप लॉक, स्मूच सीन, टॉपलेस/न्यूड सीन शामिल हैं। मैं ये सीन परफॉर्म करने के लिए अपनी इच्छा से राजी हुआ/हुई हूं न कि प्रोडक्शन हाउस के दवाब में। मैं घोषणा करती हूं कि प्रोडक्शन हाउस मेरे इरॉटिक/बोल्ड/टॉपलेस/न्यूड सीन्स का इस्तेमाल फिल्म या किसी भी वेबसाइट या ओटीटी के लिए कर सकता है। मैं इस मामले में उन पर कोई आरोप नहीं लगाऊंगी। इस कॉन्ट्रैक्ट में वेब शो का टाइटल और डेट ब्लैंक है। बता दें कि पूनम पांडे ने आरोप लगाया था कि उनसे जबरदस्ती कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को कहा गया था। उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका फोन नंबर अश्लील मेसेज के साथ वायरल कर दिया, जिसके बाद लोग उन्हें घटिया मेसेज और वीडियो भेजने लगे थे। पूनम ने दावा किया था कि वह इतनी परेशान हो गई थीं कि घर तक छोड़ना पड़ा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V3lwtW

कोई टिप्पणी नहीं