बॉलीवुड की HOT एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी ऐसी तस्वीरें, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसस में शुमार ऐक्ट्रेस एमी जैक्सन और उनके मंगेतर जॉर्ज पानायिटू का ब्रेकअप हो गया है। दरअसल, एमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जॉर्ज के साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जिसके बाद से ही मीडिया में एमी और जॉर्ज के ब्रेकअप की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। एमी और जॉर्ज इन खबरों पर अब तक किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।एमी अपने मंगेतर जॉर्ज पानायिटू के साथ साल 2015 से रिलेशनशिप में थीं। 2019 के जनवरी में जॉर्ज ने एमी को जाम्बिया में प्रपोज किया था। तीन महीने बाद एमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह घोषणा की कि वह जॉर्ज के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसी साल सितंबर महीने में एमी ने अपने बेटे एंड्रियास को जन्म दिया। एमी और जॉर्ज ने बेटे एंड्रियास के जन्म के बाद फोटो शेयर अपनी खुशी फैन्स के साथ शेयर की थी।एमी के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रपोज, सगाई और अपने पहले बच्चे एंड्रियास के आने की खुशी में शेयर किया गया पोस्ट सबकुछ गायब है। जिसके बाद से एमी और जॉर्ज के ब्रेकअप की खबरे उड़ रही हैं। हाल ही में एमी ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन जॉर्ज नहीं दिख रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zzMng6
कोई टिप्पणी नहीं