Breaking News

कारगिल पहुंची कियारा आडवाणी, व्हाइट कलर की साड़ी में दिखीं इतनी HOT, कीमत उड़ा देगी आपके होश


बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक मशहूर एक्ट्रेसेस हैं। इन्ही में से एक हैं कियारा आडवाणी। कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के लिए फिल्म शेरशाह की टीम कारगिल पहुंची थी। इस खास मौके पर कियारा आडवाणी देसी लुक में नजर आईं। बता दें कि कियारा ने जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत 66000 हजार रुपए है। लॉन्च के लिए कियारा ने आइवरी व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी को चुना था। कियारा की इस आइवरी व्हाइट कलर की इस खूबसूरत जॉर्जेट साड़ी, डिजाइनर मनीषी के प्रेमया ब्रांड की है। इस साड़ी की कीमत 66 हजार बताई जा रही है। इस जॉर्जेट की साड़ी में हाथों से कढ़ाई किए हुए फ्लोरल पैटर्न थे। इसे कियारा ने साड़ी के जैसे ही सेम कोर्सेट के साथ पहना था, जिसमें स्पेगेटी स्ट्रैप्स थीं। वैसे कियारा को किसी कार्यक्रम या अवसर के लिए तैयार होना होता है, तो कियारा पूरी तरह से ग्लैमरस होती हैं। चाहे लहंगा हो, साड़ी हो या शरारा सेट, उन्होंने हमें दिखाया है कि वो हर स्टाइल को आसानी से कैरी कर लेती हैं। फिल्म शेरशाह की बात करें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म कारगिल में शहीद हुए कप्तान विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन विष्णु वरदान ने किया है और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। फिल्म कारगिल अमेजन प्राइम पर 12 अगस्त को रिलीज होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WpmXUh

कोई टिप्पणी नहीं