Breaking News

दिल्ली में वैक्सीनेशन के बाद ही खुलेंगे स्कूल , दूसरे राज्यों के अनुभवों के आधार पर लेंगे फैसला : केजरीवाल


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूलों को वैक्सीनेशन के बाद खोले जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल खोलने की आदर्श स्थिति वैक्सीनेशन के बाद ही होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार उन राज्यों पर नजर रखेगी, जहां राजधानी में स्कूलों को दोबारा खोलने के फैसले से पहले उनके अनुभवों को जानने के लिए स्कूल दोबारा खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम स्कूल खुलने वाले अन्य राज्यों के अनुभवों को देखेंगे, जहां स्कूल खोले जा रहे हैं, उसके बाद स्कूल खोलने पर फैसला करेंगे। कोरोना संक्रमण को लेकर अब भी बच्चों के माता-पिता सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मालूम हो कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही उन्होंने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही कहा था कि पूर्ण वैक्सीनेशन के पहले स्कूल नहीं खोले जायेंगे। मालूम हो कि साल 2021 की शुरुआत में फरवरी माह में सीमित समय के लिए कुछ कक्षाओं को खोला गया था। लेकिन, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर स्कूलों को बंद कर दिया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी कोरोना संक्रमण को लेकर तीसरी लहर की आशंका जताई है। साथ ही कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। पिछले साल सितंबर-अक्तूबर माह में कुछ राज्यों में स्कूल खोले गए थे, हालांकि उसे कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मार्च-अप्रैल में बंद करना पड़ा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rJsyAx

कोई टिप्पणी नहीं