सावधानः मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, आज यहां होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर अच्छी खबर दी है। विभाग के मुताबिक 10 जुलाई से उत्तर भारत में मानसून का स्थिति बन रही है और 11-12 जुलाई को दिल्ली में मानसून दस्तक दे देगा। जुलाई के महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। पारा 40 डिग्री को पार कर रहा है। दिल्ली में बादल छिटपुट बरसते हैं और फिर वही गर्मी का मौसम हो जाता है, लेकिन मानसून की बारिश होने का नाम नहीं ले रही है। ऊपर से मौसम विभाग ने कह दिया है कि अभी लोगों को राजधानी दिल्ली में ऐसी ही उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हफ्ते भर और दिल्ली को मानसून वाली बारिश का इंतजार करना पड़ेगा।मौसम विभाग का कहना है कि 10 जुलाई से अरब सागर से नम हवाएं गुजरात, राजस्थान और दिल्ली पहुंचने लगेंगी, तब गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 7 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं उत्तर भारत में पहुंचने लगेंगी। 11-12 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र भी बनेगा, जिससे कमजोर पड़े मॉनसून को ताकत मिलेगी, यानी 11-12 जुलाई से दिल्लीवालों को मानसून की फुहारें देखने को मिल सकती हैं।मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौड़ागढ़ में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hGKHdk
कोई टिप्पणी नहीं