जम्मू कश्मीर में ड्रोन से होने वाला था बड़ा आतंकी हमला, लेकिन भारतीय सेना ऐसे दिखाया अपना कमाल

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने कनाचक इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक धराशायी हुए ड्रोन से करीब पांच किलो विस्फोटक आईईडी भी बरामद किया गया है। ड्रोन को भारत की सीमा के छह किलोमीटर अंदर निशाना बनाया गया है।सुरक्षा एजेंसियों ने अंदेशा जताया है कि ड्रोन हमलों पीछे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का हाथ है। वह 27 जून को वायु सेना स्टेशन पर किए गए हमले जैसी वारदात करने की फिराक में हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों में भारत-पाक सीमा के आस-पास कई बार ड्रोन देखे गए हैं। इसके बाद से सुरक्षा बलों ने अपनी रणनीति बदली है, जिसका नतीजा है कि कई बार ड्रोन पाक सीमा में भाग खड़े हुए हैं और कुछ को धराशायी कर दिया गया है।उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, सोपोर मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 2)। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक चीजे बरामद हुई। अभी भी तलाश जारी है।इससे पहले पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गुरुवार शाम को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी,जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच आईजी पुलिस कश्मीर विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को बिना किसी नुकसान के सफल ऑपरेशन करने के लिए बधाई दी है। आईजीपी कश्मीर ने कहा, मारा गया एक आतंकवादी फयाज वार नागरिक/सुरक्षा बलों के कई हमलों और हत्याओं में शामिल था। वह उत्तरी कश्मीर में हिंसा का अंतिम अपराधी था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Bz1jNi
कोई टिप्पणी नहीं