Breaking News

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने कही ऐसी बड़ी बात


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया।मोदी ने कहा कि दिलीप कुमार को ‘सिनेमा के दिग्गज’ के रूप में याद किया जाएगा और उनका निधन सांस्कृतिक जगत के लिए एक क्षति है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण उन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। दिलीप कुमार ने बुधवार सुबह उम्र संबंधी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। उनका निधन हिंदुजा अस्पताल हुअस, जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था।वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को याद किया जाएगा। राहुल ने एक ट्वीट में कहा, दिलीप कुमार जी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को आने वाली पीढिय़ां याद करेंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jUoIlZ

कोई टिप्पणी नहीं