Breaking News

अब ऐसा बड़ा काम करने जा रही हैं रिया चक्रवर्ती, हुआ खुलासा


बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत की मौत को पूरा 1 साल हो गया है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती की जिंदगी भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटती हुई दिखाई दे रही है और रिया अपने करियर को फिर से रफ्तार देने की कोशिश में लगी हुई हैं। हाल ही में उनका नाम बिग बॉस 15 के लिए खूब सुर्खियों में था, लेकिन कुछ रिपोट्र्स की मानें तो रिया इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। रही फिल्मों की बात तो फिलहाल बॉलीवुड से उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट के लिए साइन नहीं किया गया है।सूत्रों के अनुसार कुछ इंटरनेशनल कास्टिंग एजेंसियां हैं जो एक्ट्रेस को साइन करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि तीन इंटरनेशनल कास्टिंग कंपनियां इन दिनों रिया चक्रवर्ती संग नए कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत चल रही हैं। हालांकि रिया की तरफ से किसी भी कंपनी के लिए हामी नहीं भरी गई है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के केस को सिर्फ इंडिया की मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया ने भी बेहद करीब से कवरेज किया था और सोशल मीडिया पर रिया बेहद सुर्खियां में रही थी। शायद ये ही वजह है की एक्ट्रेस को इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के ऑफर आ रहे हैं। बहरहाल देखने वाली बात तो ये होगी की रिया इस तमाम कंट्रोवर्सी के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म से कमबैक करेंगी या हॉलीवुड फिल्म से के जरिए वापसी करेंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iIoDj9

कोई टिप्पणी नहीं