अपनी आर्मी हटाने के बाद भी इस तरह तालिबानी आतंकियों को बर्बाद कर रहा है अमरीका, सामने आई ऐसी बड़ी जानकारी

अमरीकी सेना ने अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों का समर्थन करने के लिए पिछले कुछ दिनों में वहां कई हवाई हमले किये हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ‘पेंटागन’ ने यह जानकारी दी। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किरबी ने एक बयान जारी कर कहा, पिछले कई दिनों में हमने अफगान नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोर्सेज का समर्थन करने के लिए देश भर में तालिबानी ठिकानों पर हवाई हमले किये। इस बीच एक अज्ञात रक्षा अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अमेरिकी सेना ने बुधवार और गुरुवार को अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों का समर्थन करते हुए चार से अधिक हवाई हमले किये। उन्होंने बताया कि कम से कम दो हमले तालिबान द्वारा अफगान बलों से छीने गये सैन्य उपकरणों को लक्षित करके किये गये और अन्य हमले तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये। इनमें दक्षिणी प्रांत कंधार में किया गया एक हमला भी शामिल है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान से विदेशी सेनाओं की वापसी शुरू होने के साथ ही स्थिति बिगडऩे लगी है। अमेरिकी सैनिकों की वापसी लगभग पूरी होने के बाद अमेरिका ने युद्धग्रस्त देश की मदद के लिए हवाई हमले किये हैं। राष्ट्रपति जो बिडेन ने अमेरिकी सेना को अपनी 11 सितंबर की मूल समय सीमा से कुछ दिन पहले 31 अगस्त तक अफगानिस्तान में अपना मिशन समाप्त करने का आदेश दिया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि पिछले हफ्ते तक 95 फीसदी से ज्यादा सैनिक लौट चुके थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kUWlEC
कोई टिप्पणी नहीं