Breaking News

एक बार फिर से भगवान बनने जा रहे हैं अक्षय कुमार, लेकिन साथ में नहीं होगी परेश रावल, जानिए कौन लेगा जगह


साल 2012 में आई अक्षय कुमार और परेश रावल की ओह माय गॉड का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है ओह माय गॉड 2, जिसमें इस बार परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी इससे पहले बच्चन पांडे में भी एक साथ नजर आएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार पहले की तरह ही भगवान के अवतार में ही दिखाई देंगे। फिल्म को अमित राय द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।ओह माय गॉड 2 के लिए जहां अक्षय और पंकज को फाइनल किया है वहीं यामी गौतम भी फिल्म में अहम रोल निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। ओह माय गॉड 2 की शूटिंग पहले यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ शुरु होगी और उसके बाद अक्षय शूटिंग ज्वाइन करेंगे। अक्षय ने इस फिल्म के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से 15 दिन का समय दे दिया है। पहले की तरह इस फिल्म में भी अक्षय भगवान बनकर बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे ।53 वर्षीय अभिनेता अक्षय का अगले दो सालों तक जैम पैक्ड शेड्यूल है। बेल बॉटम के बाद अक्षय ओह माय गॉड 2 शुरू करेंगे जिसे वह 15 से 20 दिनों में खत्म कर लेंगे। उसके बाद अक्षय राम सेतू की शूटिंग शुरू करेंगे। राम सेतू के अहम हिस्सों की शूटिंग अक्टूबर महीने में श्रीलंका में होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BEbmRs

कोई टिप्पणी नहीं