Breaking News

आंखों में आंसू लिए आखिरकार भाजपा के मुख्यमंत्री को करनी ही पड़ी अपने इस्तीफे की घोषणा


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने अपने दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक समारोह में भाषण देते हुए सोमवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। येदियुरप्पा ने नम आंखों से यह घोषणा करते हुए कहा, मैं इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं दोपहर के भोजन के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिल रहा हूं और अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे 75 साल की उम्र के बाद भी पद पर बने रहने दिया। मैं भविष्य में पार्टी निर्माण गतिविधियों में शामिल रहूंगा।कर्नाटक में काफी समय से येदियुरप्पा के इस्तीफे की चर्चा चल रही थी हालांकि पिछले दिनों येदियुरप्पा ने इन कयासों का खंडन किया था। इस्तीफे की जानकारी देते हुए येदियुरप्पा ने कहा, मैं खफा नहीं बल्कि खुश हूं। मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से होकर गुजरा हूं। येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है। कर्नाटक की राजनीति को लेकर लंबे वक्त से अटकलें लग रही थीं। पिछले दिनों येदियुरप्पा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। तब भी यह कहा जा रहा था कि येदियुरप्पा इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद बीएस येदियुरप्पा ने साफ किया था कि अगर केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा तो वह इस्तीफा दे देंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में जेडीएस-कांग्रेस की सरकार बनी थी। हालांकि यह सरकार एक साल ही चल पाई थी और बाद में बीजेपी ने येदियुरप्पा की अगुआई में सरकार बनाई।येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के सबकी नजरें अगले सीएम पर हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री रेस में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, डेप्युटी सीएम लक्ष्मण सवदी, मुर्गेश निराणी (मंत्री), वसवराज एतनाल (लिंगायत नेता), अश्वत नारायण (डेप्युटी सीएम) और डीवी सदानंद गौड़ा (सांसद) का नाम शामिल है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iId77o

कोई टिप्पणी नहीं