Breaking News

आमिर खान की बेटी आइरा ने बताया, मां ने दी थी सेक्स-एजुकेशन की बुक, लेकिन मैंने नहीं मानी उनकी ये बात


आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में सेल्फ केयर पर बात की है। उन्होंने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तो उनकी मां ने उनको सेक्स एजुकेशन की एक किताब दी थी। हालांकि किताब में जो कहा गया था उस पर आइरा ने अमल नहीं किया था। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर ये बात पोस्ट की है साथ में लिखा है, उत्सुक रहें।आइरा ने लिखा है, मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी अपने शरीर को पूरी तरह देखा है। जब मैं बड़ी हो रही थी तो मेरी मां ने मुझे सेक्शुअल एजुकेशन की किताब दी थी। इसमें खुद को शीशे में देखने के लिए कहा गया था लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मेरा शरीर बहुत बदल गया है। एक लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने स्टोरी के साथ Agastu Foundation को टैग किया है। उन्होंने मई में अपने बर्थडे के बाद इस फाउंडेशन की स्थापना की थी। उन्होंने लिखा था कि ये फाउंडेशन उनकी जिंदगी में बैलेंस लाने की एक कोशिश है।आइरा इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव रहती हैं। वह मेंटल हेल्थ पर भी कई वीडियोज पोस्ट कर चुकी हैं। बीते साल आइरा क्लीनिकल डिप्रेशन पर बोली थीं। आइरा अपने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। नुपुर आमिर खान के कोच भी रह चुके हैं। आइरा अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं। बीते दिनों आइरा ने नुपुर के साथ प्यारे पिक्स शेयर किए थे। वह उनके साथ आउटिंग पर भी दिख जाती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rBsNxh

कोई टिप्पणी नहीं