Breaking News

भारतीय स्टेट बैंक में करना चाहते हैं नौकरी तो जल्द करें आवेदन, 6100 पदों पर निकली है बंपर भर्ती


भारतीय स्टेट बैंक ने अपरेंटिस (ट्रेनी) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत 6,100 पदों को भरा जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 26 जुलाई है। बता दें कि आवेदन की शुरुआत 6 जुलाई, 2021 से हुई थी। योग्य उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।महत्वपूर्ण तारीखऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तारीख- 6 जुलाई, 2021ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 26 जुलाई, 2021एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021: पद विवरणकुल पद: 6,100आयु सीमा आवेदन करने वालों की उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए।एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021: शैक्षणिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।चयन प्रक्रिया:अपरेंटिस (ट्रेनी) की नियुक्ति के लिए चयन(i) ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UvBQ6I

कोई टिप्पणी नहीं