160 फीट की ऊंचाई पर Video बना रही थी महिला, फिर हुआ ऐसा दर्दनाक हादसा

सोशल मीडिया के क्रेज में एक चीनी महिला की जान चली गई। महिला 160 फीट की ऊंचाई पर वीडियो बना रही थी, तभी उसका फैर फिसला और वो नीचे आ गिरी। गिरते वक्त भी महिला का फोन उसके हाथ में था। बतौर टावर क्रेन ऑपरेटर काम करने वाली महिला को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था।मृतक महिला Xiaoqiumei नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चलाती थी, जिस पर वह अपनी डेली लाइफ और विशाल क्रेन की ऑपरेटिंग से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थी। उसके 100,000 से अधिक फॉलोअर्स भी हैं। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतका 160 फीट की ऊंचाई पर अपना वीडियो बना रही थी, तभी अचानक नीचे गिर गई। 23 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां थी। जब अधिकांश सहकर्मी साइट से जा चुके थे, तब Xiaoqiumei लाइव वीडियो बनाने के लिए क्रेन पर चढ़ गई और इस दौरान उसका पैर फिसल गया। हालांकि, परिवार ने इससे इनकार किया है। मृतका के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी अपने काम को लेकर बेहद गंभीर थी और वह ड्यूटी के दौरान वीडियो नहीं बना सकती। संभवतः क्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसला और वो नीचे आ गिरी। Zhejiang Province के Quzhou में रहने वाली महिला का ऑफिस उसके घर के नजदीक था। पीड़ित परिवार का कहना है कि Xiaoqiumei काम के दौरान अपना फोन बैग में रखती थी। इसलिए यह संभव नहीं है कि वीडियो बनाने के दौरान हादसा हुआ। वहीं, इस हादसे से महिला के सहकर्मी भी सदमे में हैं। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि Xiaoqiumei अब उनके बीच नहीं है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wi7Ewz
कोई टिप्पणी नहीं