Breaking News

गजबः पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना 100 किलो का लहंगा, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश


हर व्यक्ति के जीवन में शादी का दिन अहमियत रखता है। उस दिन वह दुनिया का सबसे जुदा इंसान दिखना जाता है। ऐसा व्यक्ति जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहे। इसके लिए दूल्हा हो या दुल्हन अपनी पूरी क्षमता, योग्यता, ऊर्जा लगाने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। लेकिन कई बार सबसे खास दिखने की चाह में कुछ ऐसा चुन लिया जाता है जो खूबसूरती कम चर्चा का विषय ज्यादा बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तान में एक दुल्हन के साथ। जिसके लहंगे के चर्चा शादी से निकलकर मीडिया तक पहुंच गए। जानकारी के अनुसार हाल ही पाकिस्तान में शादी में पहना दुल्हन का लहंगा इंटरनेट पर छा गया। दुल्हन ने हाथ की कढ़ाई से बना विशाल और वजनी लाल लहंगा पहन सबका ध्यान खींचा था। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि टेल डिजाइन और इस पर किए गए हैवी वर्क के कारण यह सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इसका वजन 100 किलो आंका जा रहा है। यानी दुल्हन के वजन से लगभग दुगना भारी। उस विशेष परिधान की लंबाई-चौड़ाई और घेर का आलम यह था कि उसने पूरे स्टेज को कवर कर रखा था। यहा तक कि लहंगा स्टेज की सीढिय़ों तक से नीचे आ रहा था। पहनने के बाद दुल्हन भी कई बार असहज दिखी। साथ ही स्टेज पर पहुंच बधाई देने वाले भी परेशानी में नजर आए। हालांकि फोटोग्राफर ने इस दौर का जमकर लुत्फ लिया।सोशल मीडिया पर दुल्हन के लहंगे को लेकर मजेदार कमेंट किए जा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस भारी लहंगे को पहनकर दुल्हन कैसे स्टेज तक पहुंची होगी। कुछेक ने यहां तक कह डाला कि किसने किसको पहना यह पता ही नहीं चल रहा। हालांकि कुछ ने दुल्हन के अनूठे अंदाज की प्रशंसा की और उसके अजीबोगरीब शौक को लाइक भी किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BXfw6X

कोई टिप्पणी नहीं