भारत में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर WHO और AIIMS ने किया सीरो सर्वे, सामने आई ऐसी बड़ी जानकारी

देश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक राहत भरी जानकारी सामने आई है। दरअसल वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तरफ से किए गए सीरो सर्वे में कहा गया है कि भारत में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान वयस्कों के मुकाबले बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका नहीं है।ये भी पढ़ें- सावधानः भारत से इस राज्य में मिली कोरोना से सबसे खतरनाक वेरिएंट से संक्रमित महिला, मच गया हड़कंपयह सर्वे को 5 चुनिंदा राज्यों में 10 हजार लोगों पर किया गया। सर्वे में सामने आया कि वयस्कों के मुकाबले बच्चों में SARS-CoV-2 सीरो पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। हालांकि अभी सीरो सर्वे के अंतरिम नतीजे सामने आए हैं। देश के 4 राज्यों के 4,500 प्रतिभागियों के डेटा का इस्तेमाल किया गया। सर्वे जारी है और अंतिम नतीजे अगले 2 से 3 महीने में आ सकते हैं।ये भी पढ़ें- कोरोना महामारी के बीच भी स्विस बैंकों में भारतीयों ने जमा किए जमकर रुपए, 13 साल का रिकॉर्ड टूटा, हुआ बड़ा खुलासारिपोर्ट के मुताबिक 2 साल 17 साल की उम्र के 55.7 प्रतिशत बच्चों में कोरोना वायरस की एंटीबॉडी पाई गई है। वहीं, वयस्क आबादी में 63.5 लोगों में इस वायरस की एंटीबॉडी मिली। एम्स द्वारा किए जा रहे इस सर्वे में शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों के लोगों को शामिल किया गया। इस सर्वे में पाया गया कि 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे अधिक संक्रमित हुए हैं क्योंकि वे घरों से बाहर भी निकलते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q8AE4w
कोई टिप्पणी नहीं