Breaking News

WhatsApp बदल रहा नोटिफिकेशन का रंग, नोटिफिकेशन यूजर इंटरफेस को मिलेगा नया रंग , जाने नए फीचर की डीटेल्स


इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) लगातार नए फीचर्स की टेस्टिंग करता रहता है और समय आने पर प्लेटफॉर्म में बदलाव करता रहता है। जल्द ही व्हाट्सएप अपना रंग बदलने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन के यूजर इंटरफेस में नया रंग आने वाला है। इसे हरे रंग की जगह डार्क ब्लू कलर दे दिया जाएगा। तो आइए जानते हैं नए फीचर की ज्यादा डीटेल्सWABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने नया व्हाट्सएप बीटा अपडेट जारी किया है। अपडेट के जरिए व्हाट्सएप नोटिफिकेशन में थोड़ा बदलाव हुआ है। इसके तहत, डार्क मोड में आने वाले व्हाट्सएप नोटिफिकेशन के कुछ एलिमेंट्स जैसे- Reply और Mark as Read, को ग्रीन की जगह डार्क ब्लू रंग में कर दिया जाएगा। (उदाहरण के लिए तस्वीर देखें)। यह फीचर लाइट मोड में भी काम करेगा।इसके अलावा, नोटिफिकेशन में दिखने वाला व्हाट्सएप लोगो और बैज भी नए रंग में ही नजर आएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। यह आम यूजर्स के लिए कब तक जारी होगा, इस बारे में नहीं कहा जा सकता। बता दें कि इससे पहले एंड्रॉइड वर्जन 2.21.11.5 के लिए व्हाट्सएप बीटा अपडेट में प्रोफाइल पिक्चर के रंग को भी बदला गया था। इसके अलावा कंपनी नए फ्लैश कॉल फीचर पर भी काम कर रही है। इसके तहत, व्हाट्सएप लॉगिन करते समय वेरिफिकेशन के लिए यूजर के फोन पर एक फ्लैश कॉल की जाएगी, जो तुरंत ही कट जाएगी। वर्तमान समय में 6-डिजिट का एक वेरिफिकेशन कोड भेजा जाता है। नए फीचर के जरिए यूजर्स एसएमएस वेरिफिकेशन प्रोसेस की तुलना में ज्यादा तेजी से लॉगिन कर पाएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3v73LGq

कोई टिप्पणी नहीं