मनसुख हिरेन मर्डर केस: पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को NIA ने हिरासत में लिया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एसयूवी प्लॉंटिंग और व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में अंधेरी में पूर्व मुठभेड़ विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा के घर पर छापा मारा। एनआईए की एक टीम ने उनके घर पर छापा मारा और तलाशी ली और बाद में शर्मा को हिरासत में लिया।एनआईए ने यह कार्रवाई 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास 20 जिलेटिन की छड़ें और धमकी भरे नोट के साथ एसयूवी के सनसनीखेज मामले में की है। इसके तुरंत बाद, पुलिस ने 5 मार्च को ठाणे क्रीक दलदल से एसयूवी मालिक का शव बरामद किया। दोनों मामलों में एक बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था।गौरतलब है कि एनआईए ने 4 दिन पहले संतोष शेलार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। उसका संबंध भी प्रदीप शर्मा से बताया जा रहा है। NIA इसी मामले में प्रदीप शर्मा से पूछताछ कर रही है। संतोष शेलार ने मनसुख हिरेन हत्या मामले में अपने इंवॉल्वमेंट की बात कबूल कर ली है। संतोष शेलार 21 जून तक NIA की कस्टडी में है। सूत्रों की माने तो प्रदीप शर्मा को एनआईए ने अपनी हिरासत में लिया है और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गयी है। इससे पहले एनआईए संतोष शेलार और आनंद जाधव को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अब तक चार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है, जिसमें सचिन वझे, सुनील माने, रियाज़ क़ाज़ी और कांस्टेबल विनायक शिंदे शामिल है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iOacMi
कोई टिप्पणी नहीं