Breaking News

लॉकडाउन में छूट के साथ ही अपना खौफ दिखाने लगा कोरोना, एक झटके में बढ़े इतने मामले


देश के कई राज्यों में लॉकडाउन में छूट के बाद अब एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। देश में बीते 24 घंटों में 67,208 कोरोना मरीज मिले हैं और 2,330 लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। इससे एक दिन पहले देशभर में कोरोना के 62224 नए मामले सामने आए थे। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 1,03,570 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं।इस बीच बुधवार को 34 लाख 63 हजार 961 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 26 करोड़ 55 लाख 19 हजार 251 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 67,208 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,97,00,313 हो गया। इस दौरान एक लाख 03 हजार 570 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।सक्रिय मामले 38 हजार 692 कम होकर आठ लाख 26 हजार 740 रह गये हैं। देश में पिछले 71 दिनों में सक्रिय मामलों की यह न्यूनतम संख्या है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,330 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढकऱ तीन लाख 81 हजार 903 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.78 फीसदी, रिकवरी दर बढकऱ 95.93 फीसदी और मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 1696 घटकर 139744 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 10567 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढकऱ 5679746 हो गयी है जबकि 1236 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 115390 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 2566 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 110226 रह गयी है तथा 15689 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढकऱ 2639593 हो गयी है जबकि 147 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11655 हो गयी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q6DBCL

कोई टिप्पणी नहीं