Breaking News

अब पृथ्वी को तबाह होने से बचाएगा NASA, अंतरिक्ष में करने जा रहा है सबसे बड़ा काम


अंतरिक्ष में ग्रहों के टूटे टुकड़े घूमते रहते हैं। इन टुकड़ों में से कुछ कई बार पृथ्वी की तरफ भी आने लगते हैं। अगर वैज्ञानिकों के दावे को माने, तो सैंकड़ों सालों पहले इसी उल्कापिंड के टकराने की वजह से पृथ्वी से डायनासोर खत्म हो गए थे। इसके बाद भी कई बार उल्कापिंड पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजर चुके हैं।इस दौरान पृथ्वी के तबाह होने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है। अगर इससे आकर्षित होकर उल्कापिंड पृथ्वी से टकरा जाए, तो तबाही मच जाएगी, लेकिन अब नासा ने इस समस्या का सॉल्यूशन निकाल लिया है। नासा ने एक सैटेलाइट डिजाइन किया है, जिसका मुख्य काम है अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ बढ़ने वाले उल्कापिंडों को डिटेक्ट करना। ये सैटेलाइट दूर से आ रहे उल्कापिंडों को सेन्स कर लेगा और वैज्ञानिकों का इसे लेकर काफी पहले आगाह कर देगा। अगर उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने की संभावना होगी, तो उसे काफी पहले ही खत्म कर दिया जाएगा। इससे भविष्य में उल्कापिंड के टकराने की वजह से पृथ्वी के तबाह होने की संभावना खत्म हो जाएगी।नासा के अधिकारियों ने अंतरिक्ष के रखवाले इस उपग्रह को 2026 में लॉन्च करने का प्लान बनाया है। इसे नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट नाम दिया गया है। इसके शुरूआती डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है। नीओ सर्वेयर प्रोग्राम साइंटिस्ट माइक केली ने बताया कि यह प्रोजेक्ट काफी इम्पोर्टेन्ट है। उन्होंने कहा कि नीओ सर्वेयर उन उल्कापिंडों को सेन्स कर पाएंगे जो आगे पृथ्वी से टकरा सकते हैं। साथ ही पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। ये रखवाले 140 मीटर तक बड़े उल्कापिंडों को खोज के लिए डिजाइन किए गए हैं। अगर थोड़ी भी संभावना हुई कि ये पृथ्वी से टकराएंगे, तो उसे इससे पहले ही नासा तबाह कर देगी या उसका रास्ता बदल देगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wIM2qq

कोई टिप्पणी नहीं