आम जनता को एक और बड़ा झटका, आज फिर इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर बढ़ोतरी की। इससे पहले सोमवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल 28 पैसे तक महंगे होकर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 97.50 रुपये और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गई। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.27 रुपये और डीजल की कीमत 3.08 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। मुंबई में पेट्रोल का मूल्य आज 27 पैसे और डीजल का 28 पैसे की वृद्धि के साथ क्रमश: 103.63 रुपये और 95.72 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। चेन्नई में दोनों जीवाश्म ईंधन 25-25 पैसे और कोलकाता में 26-26 पैसे महंगे हुये। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 98.65 रुपये का और डीजल 92.83 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल 97.38 रुपये और डीजल 91.08 रुपये प्रति लीटर मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j0ukuH
कोई टिप्पणी नहीं