Breaking News

चिराग पासवान को चाचा ने दिया सबसे बड़ा झटका, LJP के अध्यक्ष पद से हटाया गया, पटना में समर्थकों का हंगामा


संसदीय दल के नेता के बाद अब चिराग पासवान को एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से भी हटाया गया। सूरज भान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। अगले दो-तीन दिनों में पटना में मीटिंग कर पशुपति पारस को एलजेपी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।वहीं, चिराग पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। पटना में चिराग के समर्थकों ने चाचा पशुपति कुमार पारस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया है। इस बैठक से पहले चिराग ने चाचा के नाम के नाम बेहद भावुक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि पापा की मौत के बाद आपके व्यवहार से टूट गया। मैं पार्टी और परिवार को साथ रखने में असफल रहा। चिराग एक पुराना पत्र भी ट्विटर पर शेयर किया है।चिराग पासवान ने ट्वीट में लिखा कि पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए किए मैंने प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। पार्टी मां के समान है और मां के साथ धोखा नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूं। एक पुराना पत्र साझा करता हूं। बता दें कि चिराग पासवान के खिलाफ पार्टी में इतनी बड़ी बगावत के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि वे पिता रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद से सारे फैसले खुद ही लेने लग गए थे। वे किसी भी सांसद या पार्टी के पदाधिकारी से कोई राय नहीं लेते थे। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद चिराग पासवान ने एलजेपी के कई नेताओं से दूरी बना ली थी। इतना ही नहीं सांसदों से भी न के बराबर मिल रहे थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TroqrD

कोई टिप्पणी नहीं