लॉकडाउन के चलते खुदरा बिक्री में आई बड़ी गिरावट, 2019 के मुकाबले 79 फीसदी गिरी, देखें रिपोर्ट

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देश के कई हिस्सों में लगाए गए लॉकडाउन एवं रिस्ट्रिक्शंस के चलते खुदरा बिक्री पर असर पड़ा है। रिटेलस्र एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक मई 2021 में खुदरा बिक्री कोरोना से पहले के समय में मई 2019 के मुकाबले 79 फीसदी गिर गया। बिक्री में सबसे अधिक गिरावट पश्चिमी व उत्तरी भारत में रही जहां पिछले महीने मई 2021 में दो साल पहले की समान अवधि की तुलना में खुदरा बिक्री में 83 फीसदी की गिरावट आई। ईस्टर्न रीजन में 75 फीसदी और दक्षिण भारत में 73 फीसदी खुदरा बिक्री कम हुई। आरएआई सर्वे के मुताबिक मई में अप्रैल 2021 की तुलना में बिक्री में अधिक गिरावट रही। अप्रैल 2021 में दो साल पहले अप्रैल 2019 की तुलना में 49 फीसदी की गिरावट आई थी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते रिस्ट्रिक्शंस के चलते मई 2021 में ब्यूटी, वेलनेस और पर्सनल केयर की बिक्री में सबसे अधिक गिरावट आई। इनकी बिक्री मई 2019 की तुलना में 87 फीसदी तक कम हो गई। इसके बाद सबसे अधिक गिरावट फुटवियर में रही जिसकी बिक्री 86 फीसदी कम हो गई। मई 2021 में दो साल पहले की तुलना में सबसे कम गिरावट फूड एंड ग्रॉसरी में रही और इसकी बिक्री महज 34 फीसदी कम हुई। हालांकि क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स की बिक्री में 70 फीसदी की गिरावट आई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iPzTvA
कोई टिप्पणी नहीं