Jammu and Kashmir : बडग़ाम में सीआरपीएफ के गश्तीदल पर आतंकियों ने किया घात लगाकर हमला

बडगाम के क्रालपोरा इलाके में शुक्रवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक गश्तीदल पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं जवानों की जवाबी कार्रवाई पर आतंकी वहां से भाग निकले। फिलहाल, जवानों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सीआरपीएफ की 29वीं वाहिनी की डेल्टा कंपनी का एक दल बिलालाबाद, क्रालपोरा में नियमित गश्त पर था।जवान जब गांव के बाहरी छोर पर खेतों के पास पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। इस पर आतंकी वहां से भाग निकले। जवानों ने पूरे इलाके को घेरते हुए तलाशी अभियान चलाया है।सीआरपीएफ के प्रवक्ता अभिराम ने बताया कि करालपोरा में खेतों में छिपे आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्तीदल पर हमला किया था। इस हमले में किसी प्रकार का नुक्सान नहीं हुआ है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी कर तलाशी की जा रही है ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TBikox
कोई टिप्पणी नहीं